Quad summit 2022 LIVE Updates: PM Modi: modi in tokyo to attend meeting on may 24 tokyo visit meeting with businessmen
Quad summit 2022 LIVE:
Quad summit 2022 LIVE Updates: PM Modi प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान के दो दिन के दौरे पर आज सुबह टोक्यो पहुंचे। यहां वे क्वाड समिट में हिस्सा लेने के लिए गए हैं। यहां वह क्वाड नेताओं के एक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे, जो प्रभावशाली समूह के सदस्य देशों के बीच सहयोग को और मजबूत बनाने तथा हिंद-प्रशांत क्षेत्र से संबंधित घटनाक्रमों पर चर्चा करने पर केंद्रित है। पीएम मोदी यहां कारोबारियों और सीईओ के साथ मुलाकात करेंगे। इस दौरान द्विपक्षीय व्यापार पर चर्चा होगी। साथ ही क्वाड समिट में क्वाड देशों के बीच व्यापार और सुरक्षा के मुद्दों पर भी चर्चा होगी। मोदी के टोक्यो विमानतल पहुंचने पर भारतीय समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जानिए मोदी के जापान विजिट के पल पल की खबर। बने रहिए इंडिया टीवी के साथ।